फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चार दौर में हुई बारिश, उमस से बढ़ी परेशानी

Fri, 28 Aug 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सावन के चौथे व अंतिम सोमवार से जिले में मौसम मेहरबान है। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक चार दौर में रिमझिम बारिश हुई। बीच-बीच में धूप निकलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह से उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। दोपहर 12 बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो करीब 20 मिनट बाद थम गई। इसके बाद धूप निकल आई। अपराह्न तीन बजे फिर हल्की बारिश हुई। दिनभर इसी तरह बारिश और धूप का दौर चलता रहा। बारिश से शहर के कई मार्गों पर कीचड़ की स्थिति बन गई। इस दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीके त्रिपाठी ने बताया कि बारिश का यह मौसम किसानों के लिए फायदेमंद है। फसलों को पर्याप्त नमी मिल रही है। मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल के अनुसार, अधिकतम तापमान 33.7 और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अगले 24 घंटे में हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें