फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते कच्चे मकान व पेड़ गिरे, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों लगातार हो रही बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश के चलते जहां जगह-जगह जलभराव की स्थिति दिखाई पड़ी वहीं जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों के घरों व कार्यालयों में पानी घुसा दिखाई पड़ा। क्षेत्र के गांव पूरे सुख्खा तिवारी का पुरवा मजरे टीकरमाफी निवासी बैजनाथ का कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर सूरज (14) पुत्र बैजनाथ और एक बकरी घायल हो गई।
विज्ञापन

सूरज को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ब्लॉक संग्रामपुर के गांव तिहैतनपुर निवासी राम खेलावन पाल और राम अभिलाष सिंह के कच्चे मकान की दीवार बारिश के चलते ढह गई। हादसे में परिवारीजन बाल-बाल बच गए। बारिश के चलते मुंशीगंज स्थित एचएएल के समीप सुल्तानपुर गौरीगंज मार्ग पर पेड़ गिरने से रास्ता बाधित रहा। परसावां गांव में नीम का पेड़ गिरने से अमेठी धम्मौर मार्ग एक घंटे बाधित रहा।
स्थानीय ब्लॉक के गांव महमूदपुर स्थित गो संरक्षण केंद्र में बारिश के चलते जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। केंद्र पर तैनात चौकीदार ने मामले की सूचना बीडीओ को दी। बीडीओ के निर्देश पर पंपिंग सेट से पानी निकालने का कार्य शुरू हुआ तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी ने हलका लेखपाल को मौके पर भेजकर पानी निकलवाने की व्यवस्था कराई। एसडीएम राम शंकर ने बताया कि गो संरक्षण केंद्र पर जलभराव हो गया था। पंपिंग सेट की मदद से पानी निकलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें