फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ खुशगवार

Thu, 16 Jun 2016 10:11 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
झमाझम से खिले चेहरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में मौसम के बदले मिजाज से बृहस्पतिवार को सुबह के समय बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। दोपहर तक रिमझिम बारिश की फुहारों का लोगों ने आनंद लिया। दोपहर तक रुक-रुककर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आ गई और कई दिनों से भीषण गर्मी का कहर झेल रहे लोगों को राहत मिल गई है।
विज्ञापन


बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए है। मौसम अनुकूल पाकर किसानों ने खेती-किसानी के कार्य में तेजी ला दी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और बूूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। 

नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 सेल्सियस से गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।  इसमें सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री  सेल्सियस से गिरकर 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें