फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम सुहाना लेकिन सड़कों पर कीचड़  

Thu, 06 Jul 2017 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को सुबह से ही शहर समेत ग्रामीण इलाकों में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बच्चों को बारिश के बीच स्कूल जाना पड़ा। दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया और बादल छटने से हल्की धूप निकली।
विज्ञापन


शहर समेत ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह सड़कों पर कीचड़ जमा होने से लोगों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कुड़वार नाका निर्माणाधीन फ्लाईओवर, रोडवेज, गोलाघाट, विवेकनगर, दरियापुर, नयानगर, शास्त्रीनगर समेत अन्य स्थानों पर सड़क पर कीचड़ जमा हो गया है। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों ने धान की रोपाई में तेजी ला दी है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल रहने और कहीं-कहीं पर छिटपुट बारिश का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र  कुमार सिंह नागा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।  न्यूनतम  तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें