फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर करवट बदलता रहा मौसम

Thu, 13 Jul 2017 10:11 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
गर्मी से मिली राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को मौसम ने कई बार करवट बदली। सुबह आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर के समय तेज धूप निकल आई। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल  छाए रहने और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। दोपहर के समय दक्षिणी-पुरवा हवा चलने से मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में काली घटा छाने के साथ बारिश शुरू हो गई।

करीब आधे घंटे तक बारिश होने से मौसम खुशनुमां हो गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल रहने और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश का  अनुमान लगाया है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम में आर्द्रता (नमी) 90-49 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 10.8 किमी/घंटे रिकॉर्ड  की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें