फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओला वृष्टि ने मचाई तबाही, तहस-नहस हो गई 15

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार की रात तेज हवा के साथ हुई बारिश व ओला वृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। ओला वृष्टि व बारिश से दो सौ हेक्टेयर फसलें तहस-नहस हो गईं। प्रकृति से आई आफत में करीब दो हजार किसान तबाही की कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

कुछ क्षेत्रों में 50 फीसदी से अधिक फसलों का नुकसान हुआ है। शुक्रवार को दिन में भी कई क्षेत्रों में ओले के साथ बारिश हुई। मौसम साफ नहीं होने से किसानों की धडक़नें बढ़ गई हैं।
शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से फसलों के नुकसान का आंकलन कराया गया है। नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सर्दी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम की मार से जिले के किसान उबर नहीं पा रहे हैं। पिछले सप्ताह तेज हवा के साथ हुई बारिश व ओला गिरने से किसानों की फसलों में भारी नुकसान हुआ था। बृहस्पतिवार को दिन में धूप रहने और बारिश नहीं होने से लोग राहत महसूस कर रहे थे।
बृहस्पतिवार की रात में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान जिले के पश्चिमी इलाके को छोड़कर शहर समेत अन्य सभी क्षेत्रों में ओला गिरने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। तेज हवा के साथ हुई बारिश व ओला वृष्टि ने फसलों में भारी तबाही मचाई है।
ओला वृष्टि व बारिश से करीब दो सौ हेक्टेयर फसलें तहस-नहस हो गईं हैं। प्रकृति से आई इस आफत में करीब दो हजार किसान तबाही की कगार पर पहुंच गए हैं। कुछ क्षेत्रों में 50 फीसदी से अधिक फसलों का नुकसान हुआ है। शुक्रवार को दिन में भी कई क्षेत्रों में ओले के साथ बारिश हुई है। मौसम साफ नहीं होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
किसानों के खेतों में पककर तैयार अगेती राई, सरसो की फसल में जमकर नुकसान हुआ है। कई क्षेत्रों में खलिहान में काटकर रखी गई राई, सरसों की फसल के बारिश से सड़ने का खतरा मड़राने लगा है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं समेत अन्य फसलें जमीन पर गिर गई हैं।
कूरेभार समेत कई अन्य क्षेत्रों में किसानों के खेतों में बोई गई भिंडी की फसल में पानी भ गया है। इससे फसल में नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। बरसात के कारण गन्ने की कटाई में बाधा पहुंची है। किसानों ने गन्ने की कटाई का कार्य बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें