फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश : 28 हजार हेक्टेयर धान की फसल गिरी

Sun, 27 Sep 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चार दिन की बारिश ने खरीफ फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया है। खेतों में पानी भरने और तेज हवा के साथ बारिश से धान सहित दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की फसलें प्रभावित हुई हैं। उप कृषि निदेशक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार देर शाम बताया कि जिले में 1,00,800 हेक्टेयर में धान की खेती हुई थी।
विज्ञापन

इसमें 28,045 हेक्टेयर फसल गिरने से करीब 20 प्रतिशत नुकसान का शुरुआती अनुमान है। उड़द की फसल में 15.55 प्रतिशत और मूंग व अरहर में करीब 16.65 प्रतिशत तक क्षति आंकी गई है। इसके अलावा मक्का, श्रीअन्न, तिल, बाजरा और ज्वार की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। कृषि विभाग ने रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें