फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रेलवे ने चलाईं मेला स्पेशल ट्रेनें

Sun, 14 Jan 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे ने मकर संक्रांति व पौष पूर्णिमा पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रविवार को अयोध्या कैंट से प्रयागराज संगम के बीच मेला स्पेशल ट्रेन चलाई गई। इस ट्रेन का ठहराव सुल्तानपुर व मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ के बीच के सभी स्टेशनों पर किया गया। रविवार के अलावा इस ट्रेन का संचालन 24 जनवरी को भी होगा।
विज्ञापन


12 डिब्बों की ट्रेन में सामान्य कोच हैं। इसी कड़ी में सोमवार व 25 जनवरी को प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन दोपहर 2:50 बजे चलकर रात 11 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। इस गाड़ी का ठहराव भी प्रयागराज व सुल्तानपुर के बीच के सभी स्टेशनों पर होगा। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने स्पेशल ट्रेन का संचालन किए जाने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें