फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में मुसीबत का सबब बने रेलवे अंडरपास

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। करोड़ों रुपये खर्च कर रेल पथ के आसपास के ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा देने के मकसद से रेलवे ने अंडर पास का निर्माण करवाया है।
विज्ञापन

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पिछले दिनों हुई बारिश से जल भराव हो गया है। ऐसे में लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उतरेटिया-जफराबाद रेल खंड के अंतर्गत आने वाले सुल्तानपुर उपमंडल के स्टेशनों और क्रॉसिंगों के आसपास करोड़ों रुपये खर्च कर रेलवे विभाग ने अंडर पास का निर्माण करवाया।
अंडर पास का ढांचा खड़ा किए काफी वक्त गुजर चुका है। ढांचा खड़ा करने के बाद अंडरपास के नीचे के मार्ग से आवाजाही भी शुरू हो गई है। इन स्थानों पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था रेलवे की ओर से नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

हल्की बारिश होते ही अंडरपास में जलभराव हो जाता है। इस दशा में ग्रामीणों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लंभुआ के निकट बेदूपारा गांव के पास अंडरपास बनवाया गया।
यहां पर भी जल निकासी का कार्य रेलवे की ओर से सही ढंग से नहीं कराया गया है। पिछले दिनों हुई बरसात से बेदूपारा अंडरपास के नीचे जलभराव हो गया है। अभी भी यहां पर पानी भरा हुआ है।
बेदूपारा अंडर पास से आसपास के इलाके की तकरीबन 10 हजार की आबादी की आवाजाही प्रभावित है। इसी रेल पथ पर शिवनगर पूरब क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर बेदौलिया- बहेरा गांव के संपर्क मार्ग पर अंडर पास स्थित है। रेलवे क्रॅासिंग के निकट स्थित अंडरपास में जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

रेलवे के अभियंता बनवारी लाल ने बताया कि वे अभी अवकाश पर चल रहे हैं। शिकायत मिली है। वापस लौटने पर अंडरपास के नीचे हुए जलभराव की निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें