फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत के बजाय मुसीबत बना बेदूपारा अंडरपास

Tue, 06 Sep 2016 10:43 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
10 हजार अाबादी प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलपथ के आसपास के ग्रामीणों की आवागमन की सुविधा के लिए रेल महकमे ने लंभुआ के बेदूपारा के पास अंडरपास का निर्माण करवाया था। अंडरपास का निर्माण शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई थी कि उन्हें आवागमन में सहूलियत मिल जाएगी लेकिन उनकी मुसीबतें अब और बढ़ गई हैं। रेलवे ने अंडरपास बना दिया लेकिन उस पर न सड़क बनवाई न ही नालियां। हालत यह है कि थोड़ी से बारिश होने पर यह मार्ग नदी सरीखा दिखने लगता है।
विज्ञापन


पानी सूखने पर यहां दलदल हो जाता है। वर्तमान में इस मार्ग पर लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। करीब 10 हजार आबादी को गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। 

उतरेटिया-जफराबाद रेल खंड के अंतर्गत आने वाले सुल्तानपुर मंडल के स्टेशनों और क्रॉसिंगों के आस-पास करोड़ों रुपये खर्च कर अंडरपास का निर्माण रेल महकमे ने कराया है। अंडरपास का ढांचा खड़ा होने के बाद भी अब तक वह सार्थक नहीं हो सका है। ढांचा खड़ा करने के बाद अंडरपास के नीचे का मार्ग व जल निकासी के लिए नालियों के निर्माण का कार्य रेलवे अधिकारियों ने  कई महीनों बाद भी नहीं करवाया।
विज्ञापन


इसके चलते अधिकांश अंडरपास पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। सर्वाधिक दिक्कत लंभुआ के बेदूपारा के पास बने अंडरपास के नीचे है। यहां मार्ग व जल निकासी का कार्य अधूरा छोडक़र रेलवे विभाग के अधिकारी चले गए। सड़क न बनने से यहां थोड़ी सी बारिश होने पर पानी भर जाता है। थोड़ा पानी कम होने पर लोग कीचड़ में फिसलकर गिरते हैं।  दलदल होने से करीब 10 हजार आबादी का आवागमन प्रभावित है। आसपास के ग्रामीणों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें