फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख से होगा रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन का 15 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण होगा। प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद रेलवे की ओर से कार्य शुरू करवा दिया गया है। इसके तहत पूरे स्टेशन परिसर की पेंटिंग के साथ प्लेटफार्म एक की फर्श पर नई डिजाइन की टाइल्स भी लगेगी।
विज्ञापन

विभागीय स्तर पर प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। विभाग ने माह के आखिरी तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। प्रोजेक्ट पूरा होते ही स्टेशन नए लुक में आ जाएगा।
रेल महाप्रबंधक का दौरा तीन दिसंबर को स्थानीय स्टेशन पर प्रस्तावित है। रेल महाप्रबंधक के दौरे का फोकस स्थानीय स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं पर रहेगा। इसे देखते हुए रेलवे की ओर से स्थानीय रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन

स्टेशन के सौंदर्यीकरण के तहत विभिन्न कार्य करवाए जाने हैं। प्राथमिक स्तर पर स्टेशन परिसर की मरम्मत के साथ पेंटिंग का कार्य शुरू करवा दिया गया है। स्टेशन के मुख्य द्वार के आसपास की सभी दीवारों की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन करवाया जा रहा है।
स्थानीय रेल अधिकारियों के मुताबिक स्टेशन की बाहरी दीवारों के अलावा प्लेटफार्म परिसर की भीतरी दीवारों की भी पेंटिंग कराई जाएगी। दो, तीन व चार नंबर प्लेटफार्म के साथ ही रनिंग रूम, रेस्ट हाउस, रेलवे अस्पताल की भी पेंटिंग का कार्य करवाया जाएगा।
पेंटिंग के साथ ही प्लेटफार्म नंबर एक की फर्श पर नई डिजाइन की टाइल्स लगवाई जाएगी। इसके लिए पुरानी फर्श को तोड़ने का काम भी शुरू हो गया है। परिसर के बाहर से गुजरी नालियों के चैंबर पर जालियां लगवाई जाएंगी।
सौंदर्यीकरण के साथ ही प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर जलापूर्ति की व्यवस्था में सुधार के लिए बाहरी स्तर (भूमिगत नहीं) पर नई वाटर सप्लाई लाइन भी बिछाई जाएगी। नई लाइन से प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर निर्बाध जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।
सभी कार्यों को पूरी करने का लक्ष्य नवंबर माह के आखिर तक दिया गया है। रेल अधिकारियों की निगरानी में कार्य शुरू करा दिया गया है। सौंदर्यीकरण के प्रोजेक्ट पर तकरीबन 15 लाख का खर्च आएगा।
स्थानीय रेल उप मंडल के निर्माण विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसएन मौर्य ने बताया कि जीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य करवाया जा रहा है। सभी कार्य नवंबर माह के अंत तक पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें