सुल्तानपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कार्यरत एक गार्ड के साथ साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। साइबर सेल ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पटना सिटी के नई सड़क चौक निवासी नवनीत कुमार सुल्तानपुर में रेलवे गार्ड पद पर कार्यरत हैं। वह अस्थायी रूप से शिवपुरी निराला नगर में रहते हैं। आरोप है कि 22 अक्तूबर को एक व्हाट्सप नंबर से व्हाट्सप ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप एडमिन ने ट्रेडिंग कराने के लिए आग्रह किया। उन्हें अच्छे रिटर्न की गारंटी देने का वादा किया।
ग्रुप के मेंबरों ने उन्हें झांसा देकर उनसे 8़ 50 लाख रुपये का निवेश करवा दिया। अलग- अलग खाते में धनराशि मंगवाकर उनको फर्जी प्रतिभूति पत्र दे दिया गया। जांच की तो पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हो चुकी है। नवनीत कुमार की तहरीर पर साइबर सेल में केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल के थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
इंदिरा चौक के पास सराफा कारोबारी की दुकान के बाहर चिट्ठी फैंकने वाला सीसीटीवी में हुआ कैद: संवा