फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रेल कर्मचारियों ने उठाई पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Mon, 23 Mar 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
23. रेलवे स्टेशन के उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के संघ भवन में बैठक करते रेल कर्मी। स्रोत-रेलवे
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेलवे कर्मचारी संगठनों ने बैठक कर अपनी लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान विभागीय बदलावों और कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के संघ भवन आयोजित बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष जगदंबा तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों का अधिकार है, जबकि नई पेंशन योजना भविष्य के लिए सुरक्षित नहीं है। कर्मचारियों ने रेलवे के निजीकरण के प्रयासों का भी विरोध करते हुए इसे जनहित के खिलाफ बताया। बैठक में खाली पदों को नहीं भरने और पदों को सरेंडर करने की नीति पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि इससे मौजूदा स्टाफ पर काम का दबाव बढ़ रहा है। साथ ही ट्रैकमैन और फील्ड कर्मचारियों की सुरक्षा के मुद्दे भी उठाए गए। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें