फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पुनर्गठन में देरी पर रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन

Thu, 13 Aug 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर बृहस्पतिवार को रेलवे कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्वाह्न 11 से दोपहर एक बजे तक लोको शेड के सामने कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रेलवे बोर्ड से लंबित समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने लोको रनिंग स्टाफ की पुनर्गठन प्रक्रिया जल्द पूरी करने, रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलों का निस्तारण करने की मांग की। शाखा सचिव एसी मौर्य ने कहा कि कर्मचारियों की कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं।
उन्होंने रेलवे बोर्ड से समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द निर्णय लेने की अपील की। प्रदर्शन में अमृत लाल, सुरेश चंद्र, पीएस कुशवाहा, अश्वनी, आलोक यादव, पवन यादव, अर्पित, अतुल मौर्य, मोनू भारती, संदीप रंजन, विजय कुमार, योगेश कुमार, गौरव सिंह, दिनेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, तुलसीराम और सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें