फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विकास भवन में लगाई जा रही रेलिंग, बन रही लिफ्ट

Sun, 12 Apr 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विकास भवन में दिव्यांग अब भूतल सहित ऊपर के तीनों तलों पर आसानी से पहुृंच सकेंगे। इसके लिए लिफ्ट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। गैलेरी में रेलिंग बनाकर बीच में पत्थर लगाया जा रहा है। इसके सहारे दिव्यांग विभिन्न कार्यालयों तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने दिव्यांगों की सहूलियत के लिए इसके लिए करीब 1.80 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी ने बताया कि शासन ने कार्य उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ को दिया है। शासन ने पहली किस्त में करीब 90 लाख रुपये आवंटित कर दिया है। धनराशि मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने कार्य शुरू कर दिया है। लिफ्ट लगाने के लिए परिसर में खोदाई शुरू हो गई है। विकास भवन परिसर से भूतल के लिए बनी सीढी पर रेलिंग लगाई है।

इसके साथ तीनों तलों की गैलेरी में रेलिंग लगाई जाएगी। विकास भवन में भीड़ की वजह से छुट्टी के दिनों में कार्यदायी संस्था की ओर से अधिक कार्य कराए जा रहे हैं। दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी ने बताया कि गैलेरी के बीच में लग रहे पत्थरों व रेलिग के जरिये आंख की समस्या से परेशान दिव्यांग आसानी से किसी तल पर पहुंच सकेंगे। दिव्यांगों के लिए एक अलग प्रसाधन भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें