फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 31 Oct 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल पेंशन स्कीम को समाप्त करने की मांग को लेकर नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने चौपाल आयोजित की। इसमें पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग पर सभी ने सहमति जताई।
विज्ञापन


मेंस यूनियन के शाखा भवन में शनिवार को रेल कर्मियों ने पंचायत लगाई। शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए हितकर है।

एनआरएमयू के शाखा मंत्री जेए फारूकी ने कहा कि रेल कर्मी भी अनवरत रूप से राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। पुरानी पेंशन स्कीम रेल कर्मियों के लिए सकारात्मक रही है।
विज्ञापन


नई स्कीम के लागू होने से कर्मचारियों के साथ अन्याय होगा। राज्य कर्मचारी संघ के जंगबहादुर वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल नहीं किया गया तो अन्य विभागों में भी हड़ताल की जाएगी।

इस मौके पर बीके सिंह यादव, हृदयनरायन वर्मा, शिवरक्ष द्विवेदी, सुरेशचंद्र द्विवेदी, केशव गुप्त, एसके पांडेय, वीके मिश्र, हिमांशु, ज्योति, केदार, अरविंद समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें