फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में कोरोना वायरस की रोकथाम में मुख्य भूमिका निभाने वाले सेनेटाइजर व मास्क की बिक्री निर्धारित मूल्य से ज्यादा होने की सूचना पर ड्रग विभाग सख्त हो गया है। मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने शहर के कई दुकानों पर छापा मारकर न सिर्फ स्टॉक की जांच की बल्कि इस बात की भी पुष्टि की कहीं ज्यादा मूल्य पर तो सेनेटाइजर व मास्क तो नहीं बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. अनीता कुरील को सूचना मिल रही थी कि शहर के मेडिकल स्टोरों पर सेनेटाइजर व मास्क अधिक मूल्य पर बेचे जा रहे हैं। इसकी पड़ताल करने के लिए मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. अनीता कुरील जांच करने निकल पड़ीं।
ड्रग इंस्पेक्टर सबसे पहले विकास फार्मा पर पहुंची। उन्होंने स्टॉक की जांच की। जांच में पाया गया कि स्टॉक में सेनेटाइजर व मास्क हैं। इसके बाद उन्होंने रजिस्टर चेक किया। जांच में पाया गया कि विकास फार्मा की दुकान पर सेनेटाइजर व मास्क निर्धारत रेट पर ही बेचे जा रहे हैं। इसके बाद वे आरके मेडिकल स्टोर पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर सेनेटाइजर उपलब्ध मिला, लेकिन मास्क नहीं था। उन्होंने दुकान के संचालक को मास्क स्टॉक में रखने का निर्देश दिया। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर आकाश मेडिकल स्टोर पर पहुंच गईं। वहां स्टॉक में न मास्क मिला और न ही सेनेटाइजर।
ड्रग इंस्पेक्टर ने संचालक को दोनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच जारी है। यदि कहीं भी मास्क अथवा सेनेटाइजर निर्धारित मूल्य से ज्यादा पर बिकता पाया गया तो संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। ड्रग इंस्पेक्टर के छापे से शहर के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें