फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोर में मारा छापा, बिजली चोरी करते मिले 27 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत वितरण ने नई रणनीति अपनाई है। विजिलेंस टीम के साथ अभियंताओं ने उपभोक्ताओं के घरों की सुबह-सुबह जांच शुरू की है। इस अभियान के पहले दिन वितरण खंड ने शहर के मंडी परिसर इलाके में छापा मारा। इस दौरान 27 लोग बिजली की चोरी करते पाए गए। उनके खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए कोतवाली नगर में अवर अभियंता ने तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी के बीच जिले में बिजली खपत बढ़ गई है। खपत के मुताबिक बिजली की बिलिंग नहीं हो पा रही है। इसके पीछे बिजली की बड़े पैमाने पर चोरी की आशंका जताई जा रही है। विद्युत वितरण के अधिकारियों का मानना है कि उपभोक्ता कम भार का कनेक्शन लेकर बिजली का अधिक उपभोग कर रहे हैं। रात में कटिया के जरिए एसी चलाकर बिजली की चोरी की जा रही है। इसे रोकने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने सुबह-सुबह कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अभियंताओं का कहना है कि उपभोक्ताओं के सोते समय छापा मारने से बिजली चोरी पकड़ी जा सकती है। विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता धीरज सिन्हा ने पांचों वितरण खंडों के अधिशाषी अभियंताओं को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें