सुल्तानपुर। प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर डंपर के अचानक ब्रेक लगा देने से पीछे आ रहा एक ट्रक उसमें घुस गया। इस हादसे में ट्रक का चालक की जान चली गई।
यह हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के भादा मोड़ के पास हुआ। शनिवार दोपहर एक डंपर प्रयागराज से गोंडा की तरफ जा रहा था। अचानक डंपर के सामने कोई मवेशी आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने ब्रेक लगा दिया। इस बीच पीछे आ रहा ट्रक पीछे डंपर में घुस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में फंसे चालक लल्लन पांडेय (56) निवासी हियातनगर, बहराइच को स्थानीय लोगों ने किसी तरह से बाहर निकाला और उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।