फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तहसीलों में मिठाई की दुकान पर मारा छापा

Fri, 05 Sep 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों पर डीएम की ओर से गठित टीम ने उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में बुधवार शाम छापा मारा। इस दौरान टीम ने पांच तहसीलों की 15 दुकानों से 21 नमूने लिए हैं। कुछ खाद्य सामग्रियां नष्ट कराई गई हैं।
विज्ञापन

तहसील सदर में उपजिलाधिकारी विपिन द्विवेदी के नेतृत्व में खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने पयागीपुर और पैगापुर की तीन दुकानों की चेकिंग करके घी, दूध, व मिठाई के पांच नमूने लिए। लंभुआ एसडीएम गामिनी सिंगला के नेतृत्व में हुई चेकिंग में तीन दुकानों से पांच नमूने लिए गए। बल्दीराय तहसील क्षेत्र में जांच के दौरान तीन दुकानों से चार नमूने लिए गए।
कादीपुर उपजिलाधिकारी उत्तम तिवारी की टीम ने चार दुकानों से चार नमूने लिए। जयसिंहपुर उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार सिंह की टीम ने बगिया गांव व सेमरी बाजार में हुई चेकिंग में दो दुकानों से तीन नमूने लिए गए। खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने नमूनों के परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने कहा कि जांच में नमूनों के फेल होने और मानक विरुद्ध मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें