फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अवैध पटाखा फैक्टरी पर छापा, संचालक गिरफ्तार

Fri, 03 Nov 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के रामनगर बनकट गांव में बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक अवैध पटाखा फैक्टरी पर छापा मारा। छापे में 12 बैग व 13 बोरी में बड़ी मात्रा में निर्मित व अर्द्धनिर्मित पटाखे मिले हैं। विस्फोटक सामग्री भी मिली है। फैक्टरी संचालक को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि अन्य आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन


दीपावली के करीब आते ही अवैध पटाखा बनाने वाले लोग सक्रिय हो गए हैं। रामनगर बनकट निवासी नन्हे उर्फ इम्तेयाज के घर पर बृहस्पतिवार को कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान घर में 12 बड़े बैग व 13 बोरियां मिलीं। बोरियों में निर्मित व अर्द्ध निर्मित अनार, छोटा व बड़ा क्रैकर, राॅकेट, चकरी, फुलझड़ी बरामद हुई। इसके अलावा बारूद समेत अन्य विस्फोटक पदार्थ भी उसके घर से बरामद किया गया। जांच में उसके पास से पटाखा बनाने, बेचने व रखने का कोई लाइसेंस भी नहीं मिला है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह खुद पटाखा बनाता है। आसपास के मार्केट व अन्य स्थानों पर बेचता था। इसमें कुछ लोग उसका सहयोग करते हैं। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि नन्हे उर्फ इम्तेयाज समेत दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें