फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डेयरी व मिठाई की नौ दुकानों पर छापे

Tue, 07 Nov 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर जांच करती खाद्य सुरक्षा की टीम। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीपावली को देखते हुए सोमवार को शहर की डेयरी व मिठाई की नौ दुकानों पर टीम ने छापा मारा। टीम ने दुकानों से नमूना लेकर परीक्षण के लिए भेज गदया। परीक्षण में मिलावट मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन



डीएम कृतिका ज्योत्सना ने जिला उद्योग उपायुक्त, फूड इंस्पेक्टर व दुग्ध विकास के अधिकारियों की टीम गठित कर छापा मारकर जांच करने का निर्देश दिया है। टीम ने सोमवार को विकास भवन के पास डेयरी समेत मिठाई की आठ दुकानों पर छापा मारा।


छापे के दौरान टीम ने मिठाइयों व दूध, दही व पनीर का नमूना लिया। टीम ने नमूने को जांच के लिए भेज दिया। सैंपल फेल होने पर संबंधित व्यापारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। उद्योग उपायुक्त अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली को देखते हुए अभी छापे की कार्रवाई चलेगी। दुकानदारों को सही मिठाई बेचने का निर्देश दिया गया है। कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें