फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लंका दहन का मंचन देख उत्साहित हुए दर्शक

Mon, 06 Nov 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। रुपिनपुर गांव की आदर्श रामलीला समिति की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। शनिवार रात राम-सुग्रीव मित्रता, बालि वध, रावण-सीता संवाद, रावण-हनुमान संवाद और लंका दहन प्रसंग का मंचन हुआ।
विज्ञापन



कलाकारों ने हनुमानजी की ओर से सुरसा वध, अशोक वाटिका में मुद्रिका गिराने व दशानन और माता सीता का संवाद प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। दिखाया कि प्रभु श्रीराम के बारे में माता सीता को जानकारी देने के बाद हनुमानजी ने भूख मिटाने के बहाने पूरी अशोक वाटिका उजाड़ डाली।


मेघनाद हनुमानजी को ब्रह्मफांस में बंधक बनाकर रावण के दरबार में ले गया। रावण ने दंड स्वरूप हनुमानजी की पूंछ में आग लगाने का आदेश दिया। हनुमानजी ने पल भर में ही सोने की लंका को जलाकर राख कर दिया। लंका दहन प्रसंग का मंचन देखकर दर्शक उत्साहित हो गए।
विज्ञापन



रामलीला का संचालन हरेंद्र सिंह और सतीश सिंह ने किया। समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने अतिथियों और दर्शकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत सौरभ वर्मा, बृजेश वर्मा, राकेश सिंह, बृजेश यादव, इंद्रभान सिंह, गोली मिश्र, सूर्य प्रताप सिंह, हर्षवीर सिंह, राम प्रकाश, आशाराम व ओमप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें