कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेंगे। दौरे के पहले दिन जहां उनका कार्यक्रम सलोन विधानसभा क्षेत्र तक सीमित रहेगा, वहीं 20 फरवरी को सांसद मुंशीगंज स्थित विशेष अतिथि गृह में पार्टी के बूथ स्तर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस सप्ताह अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर होंगे। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन राहुल गांधी सीधे सलोन विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां पहले से आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के अलावा सांसद कुछ गांवों में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल जानेंगे।
देर शाम सांसद मुंशीगंज स्थित संजय गांधी के विशिष्ट अतिथि गृह पहुंचेंगे। अतिथि गृह में 20 फरवरी को राहुल गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक पदाधिकारियों व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। कांग्रेसियों की बैठक में राहुल गांधी पंचायत चुनाव में मिली कामयाबी और नाकामयाबी की समीक्षा भी कर सकते हैं। गौरतलब होगा कि राहुल गांधी 18 की शाम को ही रायबरेली पहुंचेंगे, जहां भूएमऊ गेस्ट में उनका रात्रि विश्राम कार्यक्रम है।