कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेेत्र के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। इसके लिए वे बृहस्पतिवार की देर शाम ही रायबरेली पहुंच जाएंगे। वहां भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के अपने दो दिवसीय दौरे के लिए बृहस्पतिवार की शाम रायबरेली जनपद के भूएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। रात में वे गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे। शुक्रवार को वे अमेठी संसदीय क्षेत्र के सूची गांव में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इसके बाद बक्सरावां गांव का दौरा करेंगे। शाम को चार बजे अमेठी स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के ग्राम सभा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद वे संजय गांधी अस्पताल के गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। वहां वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद वे शनिवार को वहीं कार्यकर्ताओं व जनता से मिलेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने अमेठी सांसद के कार्यक्रमों की पुष्टि की है।