फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में रायबरेली ने मेरठ को दी शिकस्त

Tue, 16 Jan 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। स्व़ ओम प्रकाश सिंह स्मारक वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को हलियापुर खेल मैदान में आयोजित किया गया। फाइनल मुकाबला रायबरेली व मेरठ के बीच खेला गया। रायबरेली की टीम ने मेरठ टीम को पराजित कर जीत हासिल की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। इनमें से आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। सेमीफाइनल मुकाबले में चार टीमों के बीच मुकाबला हुआ। पहला सेमीफाइनल मेरठ व मुरादाबाद के बीच हुआ। मेरठ की टीम ने मुरादाबाद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल हलियापुर व रायबरेली के बीच हुआ। रायबरेली की टीम हलियापुर को हराकर फाइनल में पहुंची।

फाइनल मुकाबले में रायबरेली व मेरठ के बीच 25-25 अंकों का सेट खेला गया। रायबरेली की टीम ने 25 अंक प्राप्त कर मेरठ को तीन अंकों से पराजित किया। फाइनल में रायबरेली विजेता व उप विजेता मेरठ रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन अवसर पर गौरीगंज विधायक राकेश सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी, पूर्व विधायक इसौली चंद्रभद्र सिंह सोनू, डिंपल सिंह, राकेश विक्रम सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, विमल सिंह, डॉ़ प्रज्ञा बाजपेयी, गौरव सिंह, अजय प्रताप सिंह मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका में राणा उदय सिंह रहे। उमा रमन सिंह, तारकेश्वर सिंह, उदयभान सिंह, दीपक उपाध्याय व आयोजक हिंदेश सिंह ने टीमों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें