सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र के भवानी शिवपुर स्थित खेल मैदान पर रविवार को ब्लॉक स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 1600 मीटर बालिका वर्ग में ग्रेसी यादव व बालक वर्ग में आदिल ने बाजी मारी। दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव ने फीता काटकर किया। 1600 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में आदिल को प्रथम, प्रवीण यादव को द्वितीय व अतुल मिश्र को तृतीय स्थान मिला। 1600 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में ग्रेसी यादव को पहला, रेनू को दूसरा व कुमारी कृष्णा को तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में राज प्रथम, सत्यम यादव द्वितीय व आनंद सेन तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में खुशनूर को प्रथम, रोशनी को द्वितीय व चांदनी को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड व अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। रेफरी की भूमिका शिक्षक हीरालाल यादव व रामजीत ने निभाई।