फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटडाउन से 50 हजार आबादी की बिजली रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर की करीब 50 हजार आबादी की बिजली रविवार को दिन में छह घंटे बाधित रही। आपूर्ति में यह बाधा पेड़ों की टहनियां काटने के लिए शहर के डाकखाना उपकेंद्र पर शटडाउन लेने से हुई। बारिश के चलते टहनियां काटने का कार्य भी पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

शहर में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू होने से पहले बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके लिए बिजली लाइन के किनारे स्थित पेड़ों की डालों को छांटा जाना था। इस कार्य के लिए शहर के डाकखाना उपकेंद्र पर रविवार की सुबह आठ बजे से शटडाउन लिया गया। इसके कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। इससे विद्युल लाइन पर लटकी पेड़ की डालों की कटाई का काम पूरा नहीं हो सका। बारिश से 12 बजे बहाल होने वाली विद्युत आपूर्ति भी करीब दो घंटे और लटक गई।
करीब छह घंटे तक डाकखाना उपकेंद्र के सभी फीडरों पर आपूर्ति बाधित रही। इसकी वजह से करीब 50 हजार आबादी को छुट्टी के दिन दिक्कत उठानी पड़ी। मौसम खराब होने से दुकानों व बहुमंजिला घरों में अंधेरा रहा। लोगों को पानी की दिक्कत उठानी पड़ी। अधिशाषी अभियंता गौरव तिवारी ने बताया कि बारिश की वजह से सप्लाई चालू होने में कुछ और लेट हो गया। काम भी पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें