फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अजगर ने बकरी को निगला, गांव में दहशत

Sun, 13 Sep 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 हरखीपुर दौलतपुर माइनर के किनारे निकला अजगर। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
बंधुआकला। हरखीपुर दौलतपुर गांव में शनिवार दोपहर सुल्तानपुर माइनर के किनारे एक अजगर ने राम मिलन की बकरी को मार डाला। अजगर के निकलने से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने अजगर को भगाने का प्रयास किया, लेकिन उसने बकरी को कसकर लपेट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद अजगर पास के सरपत के घने झुरमुट में छिप गया। ग्रामीणों की सूचना पर बीट प्रभारी वनरक्षक मोहम्मद रमजान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने तलाश अभियान चलाया, लेकिन अजगर नहीं मिला। अजगर के न मिलने से ग्रामीणों और किसानों में दहशत है। वे खेतों में जाने से डर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें