फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान का प्रचार वाहन रवाना

Wed, 15 Jul 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला जज सुनील कुमार ने बुधवार को दीवानी न्यायालय परिसर से राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल जनमानस को मध्यस्थता के महत्व के प्रति जागरूक करेगी। यह वाहन नगर के विभिन्न हिस्सों में जाकर अभियान के बारे में लोगों को जानकारी देगा।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने बताया कि सुलह-समझौते योग्य लंबित प्रकरणों को मध्यस्थता केंद्र में प्रेषित किया जा सकता है। वादकारी संबंधित न्यायालय में आवेदन देकर उनका निस्तारण करा सकते हैं। अपनी इच्छा से वे इन मामलों का समाधान करा सकते हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को मध्यस्थता प्रक्रिया से अवगत कराना है। इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण के नोडल अधिकारी राकेश पांडेय, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सचिव दिनेश कुमार दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें