फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमणकारियों को भेजी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय से शहर को निकले पखरौली मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत सीएम पोर्टल पर की गई थी। शिकायत के बाद लोक निर्माण विभाग ने 11 लोगों को नोटिस भेजी है। नोटिस जारी होने से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर दोमुंहा चौराहे से वाया कुछमुछ की सड़क आगे चलकर अयोध्या-प्रयागराज बाईपास से जुड़ी है। आठ किमी लंबी सड़क लोक निर्माण विभाग ने बनाई है। इस सड़क पर दर्जन भर दुकानदारों ने पटरी सहित सड़क पर स्थाई और अस्थाई दुकानें रखकर कब्जा कर लिया है।
लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी सहित सचिवालय कर्मी आदित्य दूबे, पप्पू दूबे, राम अकबाल दूबे सहित अन्य कई लोगों ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल व नितिन गडकरी से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के मामले में लोक निर्माण विभाग ने 11 दुकानदारों को नोटिस भेजी है। लोक निर्माण विभाग की नोटिस के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें