फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से चरमराई राशन वितरण की व्यवस्था

Tue, 29 Dec 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकर नगर में दुष्कर्म के आरोपी बनाए गए इंस्पेक्टरों को मुकदमे से बाहर करने की बात चौथे दिन भी नहीं बन पाई। मांग पूरी नहीं होने पर विभाग की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। इसकी वजह से जिले में राशन वितरण एवं धान खरीद की व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन


विपणन विभाग की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। शासन स्तर पर मांग उठाने के बाद भी उस पर कोई निर्णय नहीं होने से विभाग के संगठन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को जारी रखा। इस दौरान विभाग के कुछ अधिकारी-कर्मचारी अंबेडकरनगर पहुंच गए और वहां प्रदर्शन किया।

हड़ताल से मंगलवार को भी विपणन केंद्रों पर तालाबंदी रही। ब्लॉक की गोदामें नहीं खुलने से राशन की निकासी नहीं हो सकी। धान खरीद भी नहीं हो सकी। डिप्टी आरएमओ का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें