फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर जताया विरोध

Tue, 06 Sep 2016 10:42 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
नारेबाजी कर ‌किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानदेय निर्धारण सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शुक्रवार से शुरू हुआ कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहा। स्थानीय ब्लॉक परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर शासन-प्रशासन का विरोध करते हुए मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन



 महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर राज्य कर्मचारी का दर्जा प्राप्त करने व मानदेय निर्धारित करवाने की मांग को लेकर बीते शुक्रवार से कार्य बहिष्कार पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भी अपना प्रदर्शन जारी रखा। मंगलवार को गौरीगंज ब्लॉक परिसर में एकत्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन पर हितों की अनदेखी का आरोप लगाने के साथ ही थाली बजाकर कर विरोध प्रदर्शन करते हुए आर-पार की लड़ाई का एलान किया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, आंगनबाड़ी को 15 हजार रुपये व सहायिका को 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने, मृतक आश्रितों को नौकरी देने सहित पांच मांग पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार करने व मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


इस मौके पर संघ जिलाध्यक्ष आशा बौद्ध, बिंदू गुप्ता, गीता मिश्र, कमलेश, रीतू, शकुंतला, उर्मिला, सुशीला त्रिपाठी, कलावती, ममता, मधुबाला यादव, संगीता वर्मा, भानमती व सरला त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें