फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 11 Jul 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार दोपहर हुई बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने मांगों के संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार गौरीगंज को दिया। आप की जिला इकाई की एक बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट के सामने स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर हुई।
विज्ञापन


जिला संयोजक शिव प्रसाद कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले से जुड़े लोगों की सिलसिलेवार मौतों पर दुख जताया।

आरोप लगाया कि घोटाले के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री शिवराज चौहान जिम्मेदार हैं। पार्टी नेताओं ने इतना बड़ा मामला होने के बावजूद इस पर चुप्पी साधे रखने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


उन्होंने एमपी सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की आवश्यकता जताई। बैठक के बाद पार्टी नेता तहसीलदार गौरीगंज बसंत कुमार सिंह से मिले और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इसके साथ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। इसमें अजय विक्रम सिंह, जुल्फिकार गुर्जर, आवेश हनफी, विनीता मौर्या सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें