फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दूसरे जिले में निवेश करने पर पांच उद्यमियों का प्रस्ताव निरस्त

Mon, 04 Nov 2024 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विभिन्न उद्योगों में निवेश के लिए सहमति जताने वालों में पांच उद्यमियों ने दो-दो जिलों में एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर कर दिया। सत्यापन के दौरान दूसरे जिले में इनका निवेश पाए जाने पर उद्योग विभाग ने प्रस्ताव निरस्त करने की सहमति शासन को भेज दी है। दो बार एमओयू पर हस्ताक्षर करने वाले 12 का प्रस्ताव निरस्त करने की संस्तुति भेजी गई है।
विज्ञापन

दो वर्ष से विभिन्न उद्योगों की स्थापना के लिए आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में अभी तक 569 ने निवेश के लिए सहमति जताई है। इसमें 146 के प्रस्ताव को निरस्त करने की संस्तुति पहले भेजी जा चुकी थी, लेकिन इधर 17 की और भेज दी गई है। दूसरे जिले में निवेश करने वाले और दो बार एमओयू पर हस्ताक्षर करने वाले शामिल हैं। उद्योग विभाग व अन्य विभागों की कोशिश पर 54 लोगों ने कारोबार शुरू कर दिया है।
अभी हाल ही में एक और निवेशक ने कारोबार शुरू किया। इंटरलॉकिंग, पशुपालन, डेयरी, राइस मिल समेत अन्य कारोबार हैं। इसमें एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

उद्याेग विभाग के मुताबिक, करीब 58 लोग उद्योग शुरू करने की तैयारी में हैं। उद्योगों को शुरू करने के लिए निवेशकों की ओर से चयनित स्थलों पर स्थापना व निर्माण कार्य चल रहा है। इनके शुरू होने पर उद्योगों की संख्या 100 से अधिक हो जाएगी।
निवेशकों को किया जा रहा प्रेरित
सहायक उद्योग उपायुक्त राम मूर्ति मौर्या ने बताया कि एमओयू पर हस्ताक्षर करने वालों को प्रेरित किया जा रहा है। समस्या की जानकारी मिलने पर उसका विभिन्न विभागों से निराकरण कराया जा रहा है। जल्द ही और उद्योग संचालित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें