सुल्तानपुर। जिले के उपनिबंधक कार्यालयों में बुधवार से आइरिस (आंख की पुतली) स्कैनर की वैकल्पिक व्यवस्था लागू हो जाएगी। बैनामा करने में अब बुजुर्गों को दिक्कत नहीं होगी।
सभी तहसीलों के उपनिबंधक कार्यालयों में आइरिस स्कैनर पहुंच गया है। इसके संचालन के लिए एक स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया है। बुजुर्गों के सामने यह समस्या होती थी कि आधार प्रमाणीकरण के दौरान उनके अंगूठे का मिलान नहीं हो पाता था। एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने बताया कि बुधवार से वैकल्पिक व्यवस्था लागू हो जाएगी। (संवाद)