फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर की साढ़े तीन करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
गैगस्टर की संपत्ति पर नोटिस लगाती पुलिस। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुलिस व प्रशासन ने गैंगस्टर सिराज अहमद की साढ़े तीन करोड़ रुपये की संपत्ति शुक्रवार को जब्त कर ली। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में पुलिस मौजूद रही। सिराज अहमद को माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाता है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के लोलेपुर निवासी सिराज अहमद वर्ष 2006 से अपराध में सक्रिय है। सिराज अहमद का बाकायदा गैंग है। उस पर 18 मुकदमे दर्ज हैं। जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता के आदेश पर सिराज के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सिराज अहमद, माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी है। सिराज ने अपराध करके करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति बनाई है। अपराध से अर्जित तीन करोड़ 64 लाख की जमीन व 25 लाख 78 हजार रुपये कीमत के वाहन को पुलिस ने जब्त किया है। इसके साथ ही सिराज के बैनामी संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। गैंगस्टर की संपत्ति जब्त करने के दौरान एसडीएम सीपी पाठक, सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी, नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय मौजूद रहे।
एसयूवी, ट्रैक्टर व स्कूटी स्टार्ट कर ले गए पुलिस कर्मी
पुलिस शुक्रवार को मकान परिसर में खड़ी एसयूवी, ट्रैक्टर, स्कूटी को स्टार्ट कर साथ ले गए। इसके साथ ही सिराज की अलग-अलग सात प्रॉपर्टी को भी जब्त करते हुए उस पर नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें