फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में 50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की जांच होगी। शासन के रुख को देखते हुए डीएम ने सत्यापन का निर्देश दिया है। इसके लिए इंजीनियरों की टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न विभागों व निगमों की 50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं में गड़बड़ी पर शासन व प्रशासन की नजर टेढ़ी हो गई है। शासन के निर्देश पर डीएम रवीश गुप्ता ने बड़ी परियोजनाओं के निर्माण में गुणवत्ता को परखने के लिए सत्यापन कराने का निर्णय लिया है।
इसमें लोक निर्माण विभाग से निर्माणाधीन सड़क, सेतु निगम की ओर से बनाए जा रहे पुल, विभिन्न निगमों व विभागों की ओर से कराए जा रहे भवन निर्माण समेत अन्य कार्य शामिल हैं। निर्माणाधीन बड़ी परियोजनाओं की जांच के लिए जिलाधिकारी ने इंजीनियरों की टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

डीएम ने इंजीनियरों से निर्माणाधीन परियोजनाओं की जांच करते हुए सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी की ओर से बड़ी परियोजनाओं की जांच का निर्देश दिए जाने की सूचना से संबंधित विभागों व निगमों में खलबली मची है।
वे सत्यापन शुरू होने के पहले निर्माण पर लीपापोती का प्रयास शुरू कर दिए हैैं। डीएम रवीश गुप्ता ने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता कायम रखना प्राथमिकता में शामिल है। बड़ी परियोजनाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए शासन के निर्देश पर सत्यापन का निर्देश दिया गया है। सत्यापन में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
मुरादनगर की घटना को लेकर शासन ने दिए निर्देश
मुरादनगर में पिछले दिनों श्मशान घाट पर एक भवन का छत गिरने से हुई 25 लोगों की मौत के बाद शासन निर्माणाधीन बड़ी परियोजनाओं को लेकर गंभीर हो गया है। शासन ने डीएम को निर्माण के दौरान बड़ी परियोजनाओं में गुणवत्ता कायम रखने के लिए उसकी जांच कराने का निर्देश दिया है। शासन के आदेश पर डीएम ने सत्यापन का निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें