शहर के सेंट पॉल चर्च से खीस्त राजा महोत्सव का निकला जुलूस।
सुल्तानपुर। खीस्त राजा महोत्सव पर रविवार को शहर के सिविल लाइन स्थित सेंट पॉल चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। चार जिलों के फादर के अलावा अन्य लोगों ने प्रभु यीशु के सामने पश्चाताप संस्कार ग्रहण कर हृदय को शुद्ध किया।
इस आध्यात्मिक आयोजन में अमेठी, अंबेडकरनगर, अयोध्या और सुल्तानपुर के सभी फादर्स के अलावा अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु यीशु की आराधना से हुई। फादर इसीडोर डिसूजा, फादर रेमंड डिसूजा, फादर डेमियन गोम्स और पैरिश प्रीस्ट ने भक्तिपूर्वक प्रभु यीशु की आराधना की। इसके बाद सभी भक्तों ने सेंट पॉल चर्च से खीस्त राजा महोत्सव का जुलूस निकाला। यह जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस सेंट पॉल चर्च आकर संपन्न हुआ।