फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मनियार में निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

विज्ञापन
मनियारपुर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी में कसीदा पढ़ते मौलाना।
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के मनियारपुर गांव स्थित बड़ा इमामाबाड़ा से 17 रबीउल अव्वल पर शनिवार को हजरत मोहम्मद की यौमे विलादत पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों ने नबी की आमद मरहबा और नारे हैदरी की सदाएं बुलंद कीं।
विज्ञापन



पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे विलादत (जन्मदिन) पर शनिवार को मनियारपुर के बड़ा इमामाबाड़ा से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें शायर शबाब जलालपुरी, इसरार वारसी, फाजिल बरेलवी, कारी शरताज आलम, फारुख दिलकश आजमगढ़ और शिया और अहले सुन्नत के कई शायरों ने प्रतिभाग किया। साथ ही कसीदा और नातिया कलाम पेश किए। सिर पर हरा साफा बांध कर लोग हाथों में मजहबी झंडा लहराते हुए जुलूस में शामिल हुए।


जुलूस में हर तरफ नबी की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा और नारे हैदरी की सदाएं बुलंद होती रहीं। जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह खानपान के स्टॉल लगाए गए थे। इस मौके पर शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अलमदार हुसैन, लकाउल हसन, युसूफ रजा, अकबर रजा, गुलाम अब्बास, मोहम्मद हुसैन, मसीह असगर, शोएब अब्बास आदि मौजूद रहे। यह जानकारी हुसैनी आर्मी के अध्यक्ष फजल रिजवी फैज ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें