रेल महकमे की ओर से बीते दिसंबर माह की छह तारीख को अगले आदेश तक के लिए निरस्त की गई पीआरएल ट्रेन को प्रमुख स्नान पर्व पर चलाया जाएगा। रेल महकमे ने यह निर्णय माघ मेला के दौरान स्नानार्थियों की सुविधा के मद्देनजर लिया है।
संभावित कोहरे के मद्देनजर रेल महकमे ने प्रयाग घाट से लखनऊ के बीच चलने वाली अप व डाउन पैसेंजर ट्रेन को बीते छह दिसंबर को अगले आदेश तक के लिए निरस्त कर दिया था। ट्रेन के लगातार निरस्त रहने के कारण प्रयाग जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसी बीच मकर संक्रांति से शुरू हो रहे माघ मेले में प्रयाग घाट जाने वाली भीड़ को देखते हुए रेल महकमे ने प्रमुख स्नान पर्व पर ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। रेल महकमे के आदेश के मुताबिक पीआरएल पैसेंजर प्रमुख स्नान पर्व 14 व 24 जनवरी, आठ व 13 फरवरी तथा सात मार्च को प्रयाग घाट से लखनऊ व लखनऊ से प्रयागघाट के लिए चलेगी। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने रेलवे की ओर से इस संबंध में आदेश जारी होने की पुष्टि की है।