फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रियांशी सिंह का मॉडल रहा सर्वश्रेष्ठ

Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के बाद स्कूलों में विद्यार्थियों की ओर से भी इस विषय पर तरह-तरह के मॉडल बनाए जा रहे हैं। जीडी गोयनका स्कूल में आयोजित मॉडल प्रदर्शनी में प्रियांशी सिंह का मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहा।
विज्ञापन



शहर के चुनहा स्थित जीडी गोयनका स्कूल में नवाचारी एवं विज्ञान में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों ने मिशन चंद्रयान-3 को लेकर प्रोजेक्ट्स तैयार किए। प्रोजेक्ट्स के माध्यम से छात्रों ने चंद्रयान-3 के महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रस्तुत किया।


कक्षा दो से लेकर 10 तक के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर मॉडल बनाए। प्रियांशी सिंह का मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहा। आस्था पांडेय, प्रतिष्ठा मिश्रा, आयुषी श्रीवास्तव, कृष्णा शर्मा, कार्तिकेय तिवारी और सक्षम का मॉडल भी सराहा गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या साक्षी खन्ना ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इन मॉडलों की प्रस्तुति से छात्रों की उच्चतम सोच और वैज्ञानिक रुचि का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें