फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों में उबाल, प्रदर्शन कर फूंका सीएम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के सोनभद्र जाने के दौरान उनकी गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर जिले के कांग्रेसियों में उबाल आ गया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करके कलेक्ट्रेट मुख्य गेट के सामने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पुतला छीनने को लेकर पुलिस से युवा कांग्रेसियों की झड़प भी हुई। देर शाम पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत कई कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा दिया।
मिर्जापुर में पिछले दिनों नौ लोगों की हुई हत्या में पीड़ित परिवार से मिलने जा रही कांग्रेस की महासचिव एवं संगठन की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर शुक्रवार को जिले के कांग्रेसी बिफर पड़े।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट मुख्य गेट के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। पुतला फूंकने के दौरान पहुंची कोतवाली नगर पुलिस से युवा कांग्रेसियों की भिड़ंत हो गई। कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
देर शाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत अन्य कई कांग्रेसियों को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली नगर पहुंची। मामले की जानकारी पाकर कई कांग्रेसी कोतवाली पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें