फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री के दौरे में पहुंची प्रमुख सचिव महिला व बाल विकास वी हेकाली झिमोमी ने रविवार को बल्दीसराय क्षेत्र के दो गांवों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों गांवों में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास वी हेकाली झिमोमी ने बल्दीराय क्षेत्र के फत्तेपुर व डोभियारा गांव का दौरान किया। प्रमुख सचिव ने पुलिस की सलामी ली।
उन्होंने फत्तेपुर में पौधरोपण करते हुए 500 पौधों के रोपण की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने डोभियारा गांव के विद्यालय के पास पौधा रोपकर पौधरोपण की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौरे के दौरान प्रमुख सचिव ने महिला कल्याण व बाल विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें