फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि ने जान देकर चुकाई छेड़छाड़ का विरोध करने की कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। करीब पखवारे भर पूर्व स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ कर रहे शोहदों से बचाने में घायल हुए प्रधान प्रतिनिधि की इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में रविवार की शाम मौत हो गई। हमले में घायल एक किशोर की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटना में शामिल 17 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव में तनाव को देखते हुए तीन सीओ फोर्स के साथ गांव में डटे हैं।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में पिछली 29 सितंबर को एक युवती मिश्रौली बाजार स्थित ब्यूटी पार्लर से स्कूटी से घर लौट रही थी। रास्ते में मूंगर तुरकहिया गांव के कुछ युवकों ने युवती को रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।
तभी रास्ते से गुजर रहे प्रधान प्रतिनिध अभिमन्यु विश्वकर्मा (55) व गौरव वर्मा (14) निवासी अलावलपुर रामचंद्रपुर युवती को बचाते हुए युवकों से भिड़ गए थे। इस दौरान युवकों ने फोन करके कई अन्य लोगों को मौके पर बुलाकर प्रधान प्रतिनिधि अभिमन्यु और गौरव की पिटाई कर दी थी। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने अली अहमद, रमजान अली, रहबर, इमरान समेत 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इलाज के दौरान रविवार की शाम ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में प्रधान प्रतिनिधि अभिमन्यु विश्वकर्मा की मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही गांव में तनाव फैल गया। सोमवार को सीओ दलवीर सिंह, सीओ बल्दीराय विजयमल सिंह यादव, एसओ गोसाईगंज ओमबीर सिंह चौहान कई थानों की पुलिस के साथ गांव पहुंच गए। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष आरए वर्मा और सदर विधायक सीताराम वर्मा भी पीड़ित के घर पहुंचे। देर शाम तक शव गांव में नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें