फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षकों को जल्द मिलेगी पदोन्नति

Sat, 06 Feb 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत करीब सवा सौ सहायक अध्यापकों को जल्द ही पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए बीएसए कार्यालय ने शनिवार को अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई। बीईओ की ओर से अनंतिम वरिष्ठता सूची के सत्यापन के बाद अंतिम सूची जारी कर काउंसलिंग की तिथि नियत कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जिले के प्राथमिक स्कूलों में तैनात सहायक अध्यापक अरसा पूर्व से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इसके लिए काउंसलिंग होने के बावजूद मामला कोर्ट में पहुंच जाने के कारण पदोन्नति प्रक्रिया पर रोक लग गई थी। कोर्ट से नया आदेश होने के बाद एक बार फिर पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है।

 सहायक अध्यापकों को पदोन्नति के प्रति बेसिक शिक्षा विभाग की गंभीरता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि शनिवार को सभी 13 ब्लॉकों के 416 शिक्षकों की अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी करने के साथ ही उसे ब्लॉक संसाधन केंद्रों को भेज दिया गया।
विज्ञापन


बीएसए आनंद कुमार पांडेय की अनंतिम ज्येष्ठता सूची के साथ बीईओ को दिए गए आदेश में सूची में शामिल शिक्षकों का सत्यापन करने के साथ ही आपत्तियां लेकर उसे निस्तारित करने के लिए 15 फरवरी तक का समय दिया गया है। बीएसए ने बताया कि सत्यापित सूची का मिलान करने व आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद 15 फरवरी के उपरांत अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करने के साथ ही काउंसलिंग तिथि नियत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें