फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

Thu, 10 Apr 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शपथ लेते प्राथमिक ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी।- - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को सिरवारा रोड स्थित अध्यापक संघ भवन में आयोजित हुआ। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय व मंत्री राम आशीष मौर्य समेत अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। चुनाव 23 फरवरी को हुआ था।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष गंगा प्रसाद दुबे, अमेठी जिले के माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष शिव भूषण उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय एवं मांडलिक मंत्री शमीम अहमद की उपस्थिति में 27 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अनुज यादव, महिला उपाध्यक्ष अलका पांडेय व उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, राधेश्याम मौर्य, राजीव कुमार मिश्र, राजीव यादव, संजय सिंह, विजय मिश्रा को बनाया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी विनय प्रजापति को मिला।
संयुक्त मंत्री देशराज, मंजू सिंह को महिला संगठन मंत्री, विपिन यादव, श्रीपाल यादव, अरुण सिंह, फिरोज अहमद, इंद्रेश यादव, राम भारत वर्मा को भी संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली। लेखाकार कृष्ण चंद्र मिश्र, शिव कुमार मौर्य को ऑडिटर, धर्मेंद्र त्रिपाठी को जिला प्रवक्ता और चंद्रपाल राजभर को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। संघर्ष समिति में सुनील यादव, दिनेश शुक्ल, धर्मेंद्र राय, विनोद शर्मा, प्रदीप कुमार यादव, सुनील कुमार को जगह मिली l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें