फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रावि उंचहरा में किसानों ने कैद किए छुट्टा मवेशी, पठन-पाठन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। क्षेत्र के उंचहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के के मेन गेट का ताला तोड़कर शुक्रवार रात ग्रामीणों ने दर्जन भर से अधिक छुट्टा मवेशियों को परिसर में बंद कर दिया। नाराज किसान वहां एसडीएम को बुलाने पर अड़ गए। स्कूल में मवेशियों की वजह से शनिवार को पठन-पाठन बाधित रहा।
विज्ञापन

बेसहारा पशुओं से खेती को हो रहे नुकसान से आजिज आकर किसानों ने शुक्रवार रात स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उंचहरा के गेट का ताला तोड़ दिया। इसके बाद दो दर्जन से अधिक मवेशियों को स्कूल में बंद कर गेट पर दूसरा ताला डाल दिया।
शनिवार सुबह जब प्रधानाध्यापक अमरेंद्र सिंह, सभी शिक्षक एवं छात्र विद्यालय पहुंचे तो देखा गेट पर ताला बंद है और अंदर पशु मौजूद हैं। शिक्षकों ने इसकी सूचना बीईओ सतीश कुमार सिंह को दी तो वह थोड़ी देर में मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बीईओ ने ग्रामीणों को बुलाकर पशुओं को बाहर निकालने का आग्रह किया तथा मामले के समाधान का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण एसडीएम के आने पर ही स्कूल का ताला खोलने पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना है कि मवेशी बाहरी गांवों से आकर फसलें नष्ट कर रहे हैं।
इसका उपाय होना चाहिए। जिम्मेदार नहीं आएंगे तो पशु सरकारी स्कूल में ही रहेंगे। स्कूल में मवेशियों की मौजूदगी से बच्चे व शिक्षक बाग में ही गिनती-पहाड़ा व अक्षर ज्ञान का शिक्षण कार्य करते रहे। इसके साथ ही एएनएम ने बगीचे में ही टीकाकरण किया। स्कूल में कुल 83 छात्र नामांकित हैं। इसी परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र का भी संचालन होता है। सूचना के बाद प्रभारी एडीओ राजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं।
सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) की बैठक शनिवार को शहर के करौंदिया मोहल्ले में आयोजित की गई। प्रशासन की ओर से छुट्टा मवेशियों का प्रबंध न किये जाने पर संगठन ने नाराजगी जाहिर की। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बाबा संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा जयसिंहपुर में गोशाला का निर्माण हुआ है, जो अभी तक चालू नहीं किया गया है।
यदि प्रशासन छुट्टा पशुओं के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं करता तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर बजरंगी गुप्ता, सीबू अंसारी, रमाकांत तिवारी, गिरिजा शंकर तिवारी, राम उदय वर्मा, राजनारायण तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें