फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नहीं रही पुलिस डॉग स्क्वायड की शान टिल्ली... बीमारी से हुई मौत; एडिशनल एसपी की रैंक पर थी तैनात

Fri, 01 Nov 2024 09:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
विज्ञापन
Tilly died - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुल्तानपुर पुलिस महकमे डॉग स्क्वायड की शान रही टिल्ली उर्फ रोमी की मौत हो गई। बीमारी के चलते गुरुवार को उसकी मौत हो गई। उसकी मौत पर एसपी समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। टिल्ली ने कई आपराधिक मामलों को सुलझवाने में मदद की थी।
विज्ञापन


मादा स्वान टिल्ली उर्फ रोमी 2014 से सुल्तानपुर जिले के डॉग स्क्वायड में तैनात थी। वह एडिशनल एसपी के रैंक पर काम कर रही थी। टिल्ली उर्फ रोमी ने पुलिस विभाग में 55 गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपियों को पकड़ने और महत्वपूर्ण घटनाओं का खुलासा करवाने में सहयोग किया था। 

टिल्ली की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। पशु चिकित्सक उसका इलाज भी कर रहे थे। गुरुवार को अचानक उसकी मौत हो गई। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा और अन्य पुलिस अधिकारियों ने टिल्ली को श्रद्धांजलि व पुष्पचक्र अर्पित किया। इसके बाद टिल्ली उर्फ रोमी का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें