फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 25 फीसदी तक बढ़ गए किताबों के दाम

Tue, 02 Apr 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर में किताब की दुकान पर रखी एनसीईआरटी की पुस्तक। -संवाद
विज्ञापन
मंहगाई का बहाना बनाकर स्कूल वाले वसूल रहे अधिक रेट, जिम्मेदार मौन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। नए शिक्षा सत्र में किताबों के दाम 25 फीसदी तक बढ़ गए हैं। जबकि शासन का निर्देश है कि बच्चों को एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाया जाए। लेकिन हर स्कूल प्रबंधन के अपने-अपने प्रकाशक हैं। निर्धारित दुकानों पर ही इन प्रकाशकों की किताबें उपलब्ध हैं। ऐसे में अभिभावक अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।
शासन ने एनसीईआरटी की किताबें बाजारों में सस्ते दामों उपलब्ध कराई हैं। मगर निजी स्कूल संचालक द्वारा निर्धारित प्रकाशकों की पुस्तकें अभिभावकों को खरीदनी पड़ रही हैं। बाजार में एनसीईआरटी की पुस्तकें कक्षा नौ और दस के लिए 900 से 1300 रुपए और ग्यारहवीं और बारहवीं के लिए 1250 से 1500 रुपये में उपलब्ध हैं। लेकिन इन्हीं कक्षाओं के लिए कुछ प्रकाशन की किताबें 5000 रुपये तक की हैं। निजी प्रकाशकों ने किताबों की कीमतें इस साल बढ़ाई हैं। पिछले साल नर्सरी से कक्षा तीन तक की किताबों व कॉपियों का सेट करीब तीन हजार रुपये में था। इस बार इसके लिए करीब 3800 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जबकि छठवीं से आठवीं तक की कॉपियों व किताबों का सेट 4000 रुपये था जो अब 4500 रुपये तथा नौवीं व दसवीं का सेट 4500 से 5000 रुपये पहुंच गया है। शहर के एनसीईआरटी किताब विक्रेता करुणा शंकर मिश्रा ने शासन द्वारा निर्धारित किताबें काफी सस्ती हैं। कक्षा नौवीं व दसवीं भी सभी किताबें 1200 से 1300 व ग्यारहवीं व बारहवीं की सभी किताबें 1400 रुपये में आसानी से उपलब्ध हैं।
वर्जन
स्कूल प्रबंधन नहीं कर सकता बाध्य
शासन ने एनसीईआरटी की किताबें बाजार में सस्ते दामों पर उपलब्ध कराई हैं। स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को किसी प्रकाशक की किताबें लेने पर बाध्य नहीं कर सकता है।
-रविशंकर, डीआईओएस


स्कूल प्रबंधन तय करता है प्रकाशक
स्कूल प्रबंधन अपनी सहूलियत के अनुसार प्रकाशक का चयन करता है। हमें मजबूर होकर उन्हीं किताबों को खरीदना पड़ता है। जबकि शासन की एनसीईआरटी किताबें सस्ते दाम पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

-लक्ष्मी प्रसाद, अभिभावक पांचोपीरन
ज्यादा दाम देना पड़ता है
स्कूल प्रबंधन की मनमानी के चलते निर्धारित प्रकाशकों की किताब-कॉपियों का सेट अधिक दामों पर खरीदना पड़ रहा है। हर साल किताबों व कॉपियों का दाम बढ़ जाता है।
-विकास कुमार, अभिभावक, सिविल लांइस


कक्षा- किताब- इस वर्ष- पिछले वर्ष
नर्सर- अंग्रेजी-315-250
आर्ट-280-220
हिंदी-250-200
.......................
कक्षा तीन- आर्ट- 480-410
गणित-450-390
अंग्रेजी- 470-430
........
कक्षा आठ- विज्ञान-560-470
गणित-530-460
विज्ञान-370-300
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें